सरस्वती विद्या मंदिर भरतगढ़ में हुआ छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह

IMG-20260813-WA0019

सरस्वती विद्या मंदिर भरतगढ़ में हुआ छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह अपने अधिकार और कर्तव्य तथा लोकतंत्र की परंपरा को जानने एवं विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने और दायित्वों को निर्वहन करने की दृष्टि से आज सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरतगढ़ दतिया में छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह हुआ

इसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री राम नरेश यादव पूर्व आचार्य एवं वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य दतिया रहे अध्यक्षता पंचम सिंह कौरव अध्यक्ष केशव बाल विकास समिति ने की अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्राचार्य कपिल तांबे जी द्वारा कराया गया नवनिर्वाचित किशोर भारती और कन्या भारती के छात्र दल के भैया और बहन ने सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया इसके पूर्व अतिथियों को विद्यालय के घोष दल के द्वारा मुख्य द्वार से रिसीव किया गया

और शपथ ग्रहण स्थल तक पहुंचाया गया सर्वप्रथम किशोर भारती और कन्या भारती के प्रधानमंत्री की शपथ कराई गई इसके पश्चात उप प्रधानमंत्री की शपथ कराई गई प्रधानमंत्री तथा उप प्रधानमंत्री को रिविन पहनकर अतिथि महोदय ने उनका सम्मान किया इसके पश्चात मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई गई शपथ ग्रहण के पश्चात रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर समस्त मंत्रियों ने अपना स्थान ग्रहण किया

बाद में मुख्य अतिथि रामनरेश यादव जी का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ उन्होंने भैया बहनों से अपने कर्तव्यों का पालन करने का आग्रह किया साथ ही अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार शिशु मंदिर के संस्कार व्यक्ति को आगे बढ़ाने में सहायक होती है

अध्यक्षीय उद्बोधन पंचम सिंह कौरव जी द्वारा दिया गया आभार कन्या भारती की प्रमुख कु. शालू बेस दीदी द्वारा किया गया संचालन जगदीश कुशवाहा इकाई प्रमुख उच्चतर विभाग द्वारा किया गया इस अवसर पर समस्त आचार्य दीदी और माध्यमिक विभाग के इकाई प्रमुख दीपक शर्मा एवं विद्यालय के भैया बहन उपस्थित रहे।

About The Author