थाना गोराघाट पुलिस ने बिना नंबर की ऑल्टो कार से करीबन 96 हजार रुपये कीमती अवैध शराब जब्त की

IMG-20260813-WA0013

दतिया। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला के मार्ग दर्शन एवं एसडीओपी अनुभाग बड़ौनी विनायक शुक्ला के नेतृत्व में थाना गोराघाट पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सोनागिर तिराहे के आगे सर्विस रोड, झांसी-ग्वालियर हाईवे से बिना नंबर की सिल्वर रंग की ऑल्टो 800 कार को जब्त किया गया है। कार से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।

घटना का विवरण
दिनांक 12 अगस्त 2026 को थाना गोराघाट पुलिस को अवैध परिवहन की मुखबिर प्राप्त हुई, सूचना मिल तस्दीक हेतु पुलिस टीम तत्काल सोनागिर तिराहे के आगे दविश देकर सर्विस रोड पर पहुंची।

मौके पर एक बिना नंबर, सिल्वर रंग की ऑल्टो कार खड़ी मिली, आसपास वाहन स्वामी की तलाश की गई, लेकिन कोई व्यक्ति नहीं मिला। संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा कार की तलाशी लेने पर उसके अंदर शराब एवं बीयर की पेटियां रखी मिलीं।


आल्टो कार से कुल 18 पेटियां, कुल मात्रा 185 लीटर अवैध शराब करीबन ₹96,194 रुपए कीमती जैत की। अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त सिल्वर रंग की ऑल्टो 800 कार, अनुमानित कीमत ₹2 लाख, को भी पुलिस द्वारा विधिवत जब्त किया गया है। प्रकरण में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश एवं प्रकरण की विवेचना की जा रही है।

सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विनीत तिवारी, सउनि मानसिंह, आरक्षक जितेंद्र बाजवा, आरक्षक लोकेश साहू, आरक्षक सुनील कुशवाहा एवं सैनिक राममिलन की सराहनीय भूमिका रही।

About The Author