, , ,

बिहार। सांस्कृतिक महोत्सव सह मिथिला आइडल सम्मान समारोह का सफल आयोजन

प्रदीप कुमार नायक स्वतंत्र लेखक एवं पत्रकार विश्व संगीत दिवस के शुभ अवसर पर जन जागरण युवा समिति मधुबनी द्वारा संचालित जागरण संगीत कला महाविद्यालय ,मधुबनी का 25 वां वर्षगांठ एवं मधुबनी संगीत घराना के 211 वर्षगाॅठ के अवसर पर सांस्कृतिक महोत्सव सह मिथिला आइडॅल सम्मान समारोह का आयोजन, नगर भवन मधुबनी में आयोजित किया…

1 minute

Read Time

प्रदीप कुमार नायक स्वतंत्र लेखक एवं पत्रकार

विश्व संगीत दिवस के शुभ अवसर पर जन जागरण युवा समिति मधुबनी द्वारा संचालित जागरण संगीत कला महाविद्यालय ,मधुबनी का 25 वां वर्षगांठ एवं मधुबनी संगीत घराना के 211 वर्षगाॅठ के अवसर पर सांस्कृतिक महोत्सव सह मिथिला आइडॅल सम्मान समारोह का आयोजन, नगर भवन मधुबनी में आयोजित किया गया । जिसका उदघाटन स्थानीय विधायक माघव आनंद, जिला जन संपर्क अधिकारी, परिमल कुमार, नवामि गंगे परियोजना पदाधिकारी ,अमित आनंद, राजकीय शिक्षक सम्मान प्राप्त संगीत शिक्षक, डॉ शिव नारायण मिश्रा, संस्कृत विश्वविद्यालय दरभंगा के आचार्य, वीर सनातन पूर्णेंदु राय, प्रसिद्ध कवि सुभाषचंद्र स्नेही ,संगीत शिक्षक बिरजू मिश्र, ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक माधव आनंद ने कहा कि विश्व संगीत दिवस के अवसर पर हमारी भारतीय लोक कला संस्कृति की हिफाजत करना हम सभी का परम कर्तव्य हैं। इस तरह के कार्यक्रम में छोटे छोटे प्रतिभावान बच्चों का बेहतरीन प्रस्तुति देखकर मन मुग्ध हो गया ।

शाम तक कई शानदार प्रस्तुति दी गई जिसमें गीत, संगीत ,नाटक भाव नृत्य ,राधा कृष्ण की प्रस्तुति भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। चंदा नामक नाटक में सराहनीय रहा कार्यक्रम के अंत में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मिथिला पेंटिंग के कलाकार शिवम पासवान एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से पुरस्कार देकर कलाकारो को सम्मानित किए ।

कार्यक्रम मे लगभग दो सौ कलाकार शामिल हुए। धन्यवाद ग्यापन सचिव मंजरी मिश्रा द्वारा किया गया ।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed