,

टैलेंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर चयन समीपस्थ

ग्राम करोंदी स्थित टैलेंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपना परचम लहरा दिया है। सोमवार को भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में अयोजित संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं हेतू टैलेंट पब्लिक स्कूल के 14 खिलाड़ियों का चयन हुआ। जिसमें सभी खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ खेल दिखाया और भोपाल संभाग के सभी…

2 minutes

Read Time

ग्राम करोंदी स्थित टैलेंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपना परचम लहरा दिया है। सोमवार को भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में

अयोजित संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं हेतू टैलेंट पब्लिक स्कूल के 14 खिलाड़ियों का चयन हुआ। जिसमें सभी खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ खेल दिखाया और भोपाल संभाग के सभी जिलों के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

गौरतलब है की टैलेंट पब्लिक स्कूल क्षेत्र की एकमात्र ऐसी संस्था है जहां सभी प्रकार के ओलंपिक खेलों का अभ्यास लगातार करवाया जाता रहा है। इतना ही नहीं संस्था के खिलाड़ियों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर कई बार अपना परचम लहराया है।

सभी स्तरों पर विभिन्न खेलों में विद्यालय के कई कीर्तिमान स्थापित है। इसी कड़ी में शिक्षा विभाग के द्वारा हो रहे खेलकूद प्रतियोगिताओं में टैलेंट पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने ब्लॉक स्तर एवं जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए संभाग में जगह बनाई। जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुएक्रमशः

मेघा राजपूत जैवलिन थ्रो में प्रथम स्थान, जया राजपूत ट्रिपल जंप में द्वितीय स्थान, रविराज राजपूत 400 मीटर रनिंग में द्वितीय स्थान, कृष्णपाल राजपूत जैवलिन थ्रो में द्वितीय स्थान, अभिषेक परमार शॉट पुट थ्रो में तृतीय स्थान, सरिता परमार लॉन्ग जंप में तृतीय स्थान, श्री परमार हैमर थ्रो में तृतीय स्थान, सलोनी राठौर लॉन्ग जम्प में चतुर्थ स्थान, सलोनी जाट हाई जम्प में चतुर्थ स्थान, रचना मालवीय 400 मीटर रनिंग में चतुर्थ स्थान,

भूमिका परमार बाधा दौड़ में चतुर्थ स्थान, कुलदीप राजपूत हाई जम्प में चतुर्थ स्थान, कुलदीप मालवीय 100 मीटर रनिंग में चतुर्थ स्थान एवं कमलेश राजपूत हैमर थ्रो में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।संस्था संचालक श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह परमार ने सभी खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए बताया की संभाग स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में खेलेंगे हैं।

इसके साथ ही श्री परमार ने सभी खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की ।साथ ही सभी खिलाड़ियों को संस्था के प्राचार्य नरेंद्र राठौर श्रवण परमार नवीन राजपूत मनीष मालवीय वृंदावन शर्मा उत्सव बाला राहुल भिलाला राहुल मालवीय कोच कृष्णपाल सोलंकी सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने शुभकामनाएं दी।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed