भोपाल। बैठक में राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम, नारी शक्ति वंदन एवं प्रशिक्षण वर्ग को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मंडल स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हो चुके हैं। अब जिले और प्रदेश स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में आमजन के हित में राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर भी बातचीत हुई।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, संगठन प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, कैलाश विजयवर्गीय,
खजुराहो सांसद बी डी शर्मा, लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह, पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया जी सहित सभी सदस्य गण उपस्थित रहे।




