,

16 अप्रैल से शुरू होगी स्व-जनगणना प्रक्रिया, घर-घर जाकर प्रगणक करेंगे सत्यापन दतिया में तैयारियां तेज।

दतिया। जनगणना 2027 को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के लिए आम नागरिकों की सीधी भागीदारी सुनिश्चित की गई है, 16 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से “स्व-गणना” कर सकेंगे, जिसके बाद प्रगणक घर-घर…

3 minutes

Read Time

दतिया। जनगणना 2027 को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के लिए आम नागरिकों की सीधी भागीदारी सुनिश्चित की गई है, 16 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से “स्व-गणना” कर सकेंगे, जिसके बाद प्रगणक घर-घर जाकर इन जानकारियों का सत्यापन करेंगे।

जिला प्रशासन के अनुसार, जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 15 अप्रैल से 25 अप्रैल तक प्रगणकों का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है,जिलेभर में 32 मास्टर ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं, जो प्रगणकों को विस्तृत प्रशिक्षण देंगे।

इसके बाद 1 मई से 30 मई के बीच प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) का कार्य पूरा करेंगे।पहली बार नागरिकों को मिला स्व-गणना का अवसर, इस बार की जनगणना में एक महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि आम नागरिक भी सीधे इस प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

16 से 30 अप्रैल के बीच लोग ऑनलाइन पोर्टल https://se-census.gov.in⁠� पर जाकर अपने मकान और परिवार से जुड़ी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। यह सुविधा नागरिकों को समय की बचत के साथ अधिक सटीक जानकारी दर्ज करने का अवसर देगी। ऐसे करें स्व- गणना स्व-गणना करने के लिए नागरिकों को सबसे पहले पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। राज्य या केंद्र शासित प्रदेश का चयन कर कैप्चा भरना होगा।

इसके बाद परिवार के मुखिया का नाम दर्ज कर पंजीकरण किया जाएगा। ध्यान रखने योग्य बात यह है कि एक बार दर्ज किया गया नाम बदला नहीं जा सकेगा। इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा।

भाषा चयन भी सावधानीपूर्वक करना होगा, क्योंकि बाद में इसे बदला नहीं जा सकेगा। लोकेशन और मकान की जानकारी देना जरूरी, नागरिकों को अपने निवास स्थान की पूरी जानकारी भरनी होगी, जिसमें जिला, पिनकोड, गांव या शहर का नाम और किसी नजदीकी लैंडमार्क का उल्लेख शामिल है।

इसके बाद मैप पर अपने घर की सटीक लोकेशन सेट करनी होगी।इसके लिए लैपटॉप या डेस्कटॉप का उपयोग अधिक सुविधाजनक माना गया है,प्रश्नावली भरने के बाद मिलेगा एसई आईडी,मकान सूचीकरण और जनगणना से जुड़े सभी प्रश्नों के उत्तर भरने के बाद नागरिक जानकारी की समीक्षा कर सकते हैं।

संतुष्ट होने पर अंतिम सबमिशन करने पर 11 अंकों की एसई (Self Enumeration) आईडी प्राप्त होगी, जो एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से भी भेजी जाएगी। यह आईडी भविष्य में सत्यापन के समय आवश्यक होगी।प्रगणक करेंगे घर-घर सत्यापन स्व-गणना के बाद जब प्रगणक संबंधित घर पर पहुंचेगा, तो नागरिकों को अपनी एसई आईडी दिखानी होगी।

यदि दर्ज की गई जानकारी सही पाई जाती है, तो उसे तुरंत सत्यापित कर दिया जाएगा। अन्यथा प्रगणक पुनः जानकारी एकत्र करेगा।जिले को 1501 ब्लॉकों में बांटा गया, जनगणना कार्य को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए पूरे दतिया जिले को 1501 ब्लॉकों में विभाजित किया गया है।

प्रत्येक ब्लॉक में एक प्रगणक की नियुक्ति की जाएगी, जनगणना में “मकान” शब्द का उपयोग केवल आवासीय भवन के लिए ही नहीं, बल्कि दुकानों, कार्यालयों, गोदामों, स्कूलों और छात्रावासों के लिए भी किया जाएगा। प्रगणकों को मिलेगा मानदेय,जनगणना के दोनों चरणों में प्रगणकों को कुल 25 हजार रुपये का मानदेय दिया जाएगा, जिसमें पहले चरण के लिए 9 हजार रुपये और दूसरे चरण के लिए 16 हजार रुपये निर्धारित किए गए हैं। हालांकि, इस राशि के अतिरिक्त कोई टीए-डीए नहीं दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2011 की जनगणना में प्रगणकों को कुल 4800 रुपये ही मानदेय दिया गया था,तकनीक से जुड़कर बनेगी सटीक जनगणना,इस बार की जनगणना में डिजिटल तकनीक के उपयोग से प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने का प्रयास किया गया है.

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्व-गणना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सटीक जानकारी प्रदान कर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करें।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed