हरियाली तीज पर रतन सेठ की बगिया में लगेगा पारंपरिक मेला
दतिया। हरियाली तीज के अवसर पर 15 अगस्त को लाला के ताल के पास स्थित रतन सेठ की बगिया में पारंपरिक मेले का आयोजन किया जाएगा।
शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित मेले में बर्फ से निर्मित भगवान शंकर की आकर्षक झांकी और प्राचीन रत्नेश्वर महादेव के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन एवं मेले में शामिल होने की अपील की है।॥ हर हर महादेव ॥