ओवरलोड ट्रकों की रफ्तार पर लगाम कब? हादसों के बीच कार्रवाई का इंतजारओवरलोड
ट्रकों की रफ्तार पर लगाम कब? हादसों के बीच कार्रवाई का इंतजार, सड़कों पर बढ़ता खतरा
दतिया। जिले की सड़कों पर क्षमता से अधिक माल लादकर दौड़ रहे ओवरलोड ट्रक सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय बने हुए हैं। नियमों को दरकिनार कर बेखौफ दौड़ते ऐसे भारी वाहनों के कारण सड़क हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है। ओवरलोडिंग की स्थिति में वाहन का संतुलन बिगड़ने, ब्रेकिंग क्षमता प्रभावित होने और अचानक नियंत्रण खोने की आशंका बढ़ जाती है।
खासकर व्यस्त मार्गों और हाईवे पर तेज रफ्तार भारी वाहनों के चलते छोटे वाहनों और दोपहिया चालकों के लिए जोखिम और बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसों के बाद कुछ समय तक चेकिंग दिखाई देती है, लेकिन नियमित और प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है। सवाल यह भी है कि
आखिर क्षमता से अधिक माल लेकर सड़कों पर दौड़ रहे ट्रकों पर परिवहन विभाग की सख्ती कब दिखाई देगी? ठेकेदार अपने फायदे को देखकर मौटा मुनाफा लेते लोगों ने परिवहन विभाग से प्रमुख मार्गों पर नियमित चेकिंग अभियान चलाने, ओवरलोड वाहनों की जांच करने और नियमों का उल्लंघन करने वाले
वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। सड़क सुरक्षा के लिए ओवरलोडिंग पर प्रभावी निगरानी और लगातार कार्रवाई जरूरी मानी जा रही है।