हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार आरोपी को थाना उनाव पुलिस ने किया गिरफ्तार,
दतिया ब्रेकिंग।
घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जप्त।पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खंडेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दतिया मंजीत सिंह चावला के मार्ग दर्शन एवं एसडीओपी भांडेर पूनम चंद यादव के पर्यवेक्षण में थाना उनाव पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी
कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना उनाव के अपराध क्रमांक 140/2026, धारा 109(1), 115(2), 296(ब), 3(5) बीएनएस के प्रकरण में घटना दिनांक 29.07.2026 से फरार चल रहे आरोपी कृष्ण उर्फ डैनी पुत्र सुरेंद्र गुर्जर, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम सेरसा, थाना उनाव, जिला दतिया को थाना उनाव पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी विधिवत जप्त की गई। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।सराहनीय भूमिकाउक्त कार्यवाही में उप
निरीक्षक अंशुल अरोरा, थाना प्रभारी उनाव, प्रधान आरक्षक आदित्य, प्रधान आरक्षक आशा, आरक्षक भूपेंद्र, आरक्षक कुलदीप, आरक्षक जयदीप, आरक्षक आनंद, आरक्षक विपिन एवं महिला आरक्षक रेशम परिहार की सराहनीय भूमिका रही।