युवा ट्रांसपोर्टर यादव का भीषण दुर्घटना में निधन

नगर परिषद उपाध्यक्ष राम भरोसे यादव के पुत्र थे अजय यादव नगर में शोक की लहर।सेकड़ो नागरिक सहित मंत्री टेटवाल अन्तेष्टि में शामिल हुए घटना के लगभग 14 घंटे बाद पता चला , चार हाइड्रा मशीन से ट्रक उठाकर निकला मृतक का । शरीर तीन हिस्सों में बंटा ।पचोर = शनिवार रविवार की दरमियानी रात…

2 minutes

Read Time

नगर परिषद उपाध्यक्ष राम भरोसे यादव के पुत्र थे अजय यादव

नगर में शोक की लहर।सेकड़ो नागरिक सहित मंत्री टेटवाल अन्तेष्टि में शामिल हुए घटना के लगभग 14 घंटे बाद पता चला , चार हाइड्रा मशीन से ट्रक उठाकर निकला मृतक का । शरीर तीन हिस्सों में बंटा

।पचोर = शनिवार रविवार की दरमियानी रात में हुए एक दर्दनाक हादसे ने पूरे नगर को झकझोर कर रख दिया। हादसे में पचोर नगर परिषद उपाध्यक्ष राम भरोसे यादव के ज्येष्ठ पुत्र अजय यादव की दर्दनाक मौत हो गई।

हादसा शनिवार रविवार की दरमियानी रात ब्यावरा से बीनागंज की ओर खाटू श्याम मंदिर के पास हुआ जहां पर रात्रि 3 बजे कानपुर से इंदौर जा रही पीतांबरा ट्रैवल्स की बस की लाइट खराब होने पर चालक ने रोड के बाजू में बस को खड़ी कर दिया तथा इसी बस में गुना से रात्रि में पचोर के लिए सवार हुए अजय यादव भी अन्य यात्रियों के साथ बस से उतर आए।

इसी दौरान एक ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मार दी और अजय यादव सहित अन्य यात्री ट्रक की चपेट में आ गए तथा ट्रक की चपेट में आने से बस भी पलट गई और अजय यादव की ट्रक के पहिए के नीचे फंस जाने से मौके पर ही शरीर तीन हिस्सों में बंट गया और दर्दनाक मौत हो गई। घटना में बस में सवार अन्य यात्री भी घायल हुए जिनमें से कुछ को भोपाल रेफर किया गया।

अजय यादव के हादसे में शिकार होने का पता घर वालों को रविवार शाम 5:00 बजे चला जब उसका फोन लगाने पर स्विच ऑफ आया तो लोकेशन ट्रेस की गई तब जाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और ब्यावरा में शव के पोस्टमार्टम पश्चात सोमवार सुबह 8:30 बजे पचोर के स्थानीय मुक्ति धाम पर मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।

मृतक अजय यादव (44 ) जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिला मंत्री पूर्व मंडल अध्यक्ष तथा वर्तमान नगर परिषद उपाध्यक्ष राम भरोसे यादव के बड़े पुत्र थे तथा स्वयं ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करते थे।

अंतिम यात्रा में मध्य प्रदेश शासन के कौशल विकास रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल नगर परिषद अध्यक्ष विकास करोड़िया सहित सामाजिक लोग सैकड़ो की संख्या में गणमान्य एवं आम नागरिक शामिल रहे। अंतिम संस्कार पश्चात दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्म शांति हेतु श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed