, , , , ,

राजगढ़। युवा कांग्रेस ने सांसद निवास तक निकाला मार्च, बढ़ती महंगाई के विरोध में सांसद को भेंट की सायकल

जिला स्तरीय प्रदर्शन में युवा कांग्रेस ने सांसद निवास तक निकाला मार्च, बढ़ती महंगाई के विरोध में सांसद को भेंट की सायकल l पचोर। बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में जिला स्तरीय युवा कांग्रेस द्वारा पचोर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के तहत गांधी चौक पचोर से…

1 minute

Read Time

जिला स्तरीय प्रदर्शन में युवा कांग्रेस ने सांसद निवास तक निकाला मार्च, बढ़ती महंगाई के विरोध में सांसद को भेंट की सायकल l

पचोर। बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में जिला स्तरीय युवा कांग्रेस द्वारा पचोर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के तहत गांधी चौक पचोर से सांसद निवास तक विशाल मार्च निकाला गया,

जिसमें बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल हुए।

मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर नियंत्रण करने की मांग उठाई। सांसद निवास पहुंचकर राजगढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद रोडमल नागर को सांकेतिक रूप से सायकल भेंट की गई।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद जी इस सायकल से संसदीय क्षेत्र से दिल्ली तक यात्रा करें ताकि केंद्र सरकार का ध्यान बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों की ओर आकर्षित हो सके। डी.जे. के धुन पर भजन कीर्तन करते पहुंचे कॉग्रेस कार्यकर्त्ता, महंगाई की मार डाकण खाये जात…..! गाने की रही धूम लिए

महंगाई क्या है, महंगाई से आम जनता परेशान है l युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमन अरोरा ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है और केंद्र सरकार जनता को राहत देने में विफल साबित हो रही है। ब्लॉक अध्यक्ष विजय मालवीय ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि का असर सीधे गरीब एवं मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है।

कार्यक्रम में हेमेंद्र चौहान,भूपेंद्र ठाकुर, भवर बना, राहुल चौहान , विकास शर्मा, रामकृष्ण गुर्जर, ऋषभ पंडित, विजय गुर्जर, शुभम् शर्मा, मुकेश मेघवाल, देवेंद्र सिंह भिलाला, देव वर्मा, बनवारीलाल मालवीय, राहुल जाटव, रामकृष्ण गुर्जर, नरेंद्र ठाकुर, अहसान अली सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहै l

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed