, , , ,

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य आयोजन हितग्राहियों को प्रमाण पत्र एवं योजनाओं का लाभ वितरित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा।

दतिया। भारत रत्न, भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं सामाजिक न्याय के अग्रदूत डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में गरिमामय एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं आमजन की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े…

2 minutes

Read Time

दतिया। भारत रत्न, भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं सामाजिक न्याय के अग्रदूत डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में गरिमामय एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं आमजन की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा द्वारा डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहब के आदर्शों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की गई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने विशेष आकर्षण का केंद्र बनाया।

बच्चों ने नशा मुक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, शिक्षा का महत्व एवं सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर नृत्य, नाटक एवं गीतों के माध्यम से प्रभावशाली संदेश दिए। इन प्रस्तुतियों को उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा और तालियों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े, पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षय कुमार तेम्रवाल द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, अधिकारियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाए गए थे, जहां आमजन को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इन स्टॉलों के माध्यम से लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत अनेक हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

इस दौरान फूड बास्केट का वितरण किया गया, वहीं राहत राशि के प्रमाण पत्र, डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना के अंतर्गत स्वीकृति पत्र, दिव्यांगजन प्रमाण पत्र एवं संत रविदास योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया तथा स्पॉन्सरशिप योजना एवं लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों को भी लाभ प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने अपने उद्बोधन में डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों, उनके संघर्ष एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला,उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए जो मार्ग दिखाया है, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है।

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में समरसता एवं समानता स्थापित करने में अपना योगदान दें। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने डॉ. अंबेडकर की जयंती पर उनके सिद्धांतों का पालन करने का संकल्प लिया और कार्यक्रम का समापन गरिमामय वातावरण में हुआ।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed