दतिया। मध्य प्रदेश की दतिया पुलिस ने एक ऐसे ठग को बेनकाब किया है जो स्वयं को एंटी करप्शन अधिकारी बता कर लोगों से ठगी कर रहा था। पकड़े गए का नाम मनीष गुबरेले बताया गया है। आरोपी ने कारोबारी प्रियांश सिंघल के साथ साढ़े 29 लाख रुपए की ठगी की थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना सिविल लाईन प्रभारी वैभव गुप्ता ने पूरी पुलिस टीम के साथ नकली एंटी करप्शन अधिकारी को धरदबोचा।
आरोपी के द्वारा सोने (गोल्ड) की पर्ची के रूपये के हिसाब के नाम पर फर्जी एंटी करप्शन अधिकारी बनकर फरियादी प्रियांश सिंघल के साथ 29 लाख 50000 की ठगी की थी। आरोपी के कब्जे से एक अल्टो कार, एक वर्दी जिस पर 03 स्टार लगे हुये लेटर पैड जप्त किये गए। पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देश, पर पुलिस ने आरोपी पर अपना शिकंजा कसा। शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी प्रियांश सिंघल से आरोपी मनीष गुबरेले ने फर्जी अधिकारी बनकर अलग-अलग किस्तों में साढ़े 29 लाख 50 हजार रुपए की ठगी की थी।
पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर स्थानीय झिर का बाग दतिया से आरोपी मनीष गुबरेले पुत्र रामकेश गुबरेले उम्र 31 साल निवासी ग्राम अमीटा थाना एट जिला जालौन उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही गई है।















