लायंस क्लब पचोर ने लगाया निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग स्वास्थ्य शिविर

IMG-20260812-WA0007

25 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, कैंसर से बचाव एवं जागरूकता की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

पचोर। लायंस क्लब इंटरनेशनल पचोर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचोर में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल की सुप्रसिद्ध कैंसर विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी प्रियदर्शनी ने उपस्थित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

शिविर में कुल 25 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया।इस दौरान डॉ. पल्लवी प्रियदर्शनी ने मरीजों एवं उपस्थित लायंस सदस्यों को कैंसर के प्रारंभिक लक्षण, समय पर जांच, बचाव एवं उपचार के संबंध में महत्वपूर्ण चिकित्सकीय सलाह दी। वहीं लायंस क्लब अध्यक्ष लायन डॉ. इंसाफ अंसारी ने भी उपस्थित लोगों को कैंसर से बचाव के उपायों, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा शरीर में दिखाई देने वाले असामान्य लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि कैंसर के विरुद्ध लड़ाई में जागरूकता, समय पर स्क्रीनिंग और सही चिकित्सकीय मार्गदर्शन सबसे महत्वपूर्ण हैं।लायन डॉ. इंसाफ अंसारी ने कहा कि लायंस क्लब इंटरनेशनल पचोर का उद्देश्य केवल उपचार तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करना भी है।

उन्होंने बताया कि क्लब द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, कैंसर स्क्रीनिंग कैंप एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं एवं आवश्यक चिकित्सकीय मार्गदर्शन का लाभ मिल सके।कार्यक्रम में सचिव लायन डॉ. राकेश कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष लायन

स्वप्निल गुप्ता, लायन मनोज कुमार अहिरवार, लायन दीपक महेश्वरी, लायन डॉ. पी.एस. परमार, लायन डॉ. कमल राठौर, लायन दीपक जुलानिया, लायन जेपी उदावत, लायन दिलीप सोनी, लायन सूरज प्रकाश गुप्ता, लायन भगवान सिंह राजपूत, लायन आरिफ खान, लायन प्रीतेश विजयवर्गीय लायन प्रकाश जायसवाल, लायन आशिक पटेल, लायन सी.ए.

गजेन्द्र मंडलोई एवं लायन भगवान सिंह नागर सहित क्लब के अन्य सदस्य एवं अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहे।शिविर के सफल आयोजन में संस्था प्रभारी डॉ. विजया गौतम का विशेष सहयोग रहा। क्लब पदाधिकारियों ने डॉ. पल्लवी प्रियदर्शनी एवं

अस्पताल स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “सेवा, स्वास्थ्य और जागरूकता” के संकल्प के साथ लायंस क्लब पचोर भविष्य में भी जनहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।

About The Author